{"_id":"67f2b90db8c05a5b6d01fe51","slug":"middle-aged-man-going-to-buy-vegetables-dies-after-being-hit-by-a-pickup-hardoi-news-c-213-1-hra1006-129342-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप की टक्कर से सब्जी लेने जा रहे अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप की टक्कर से सब्जी लेने जा रहे अधेड़ की मौत
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव के पास सब्जी लेने जा रहे पटकुइयां निवासी प्रेम कुमार (49) की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। प्रेम कुमार खेती करते थे।
परिजनों ने बताया कि शनिवार देर शाम वह सुन्नी गांव के पास नवरात्र के अंतिम दिन भुवनेश्वरी माता मंदिर पर लगने वाले मेले से सब्जी लेने के लिए पैदल जा रहे थे। लखनऊ की ओर जा रहे पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें कछौना सीएचसी पहुंचाया।
चिकित्सक ने हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने प्रेम कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी और चार पुत्रियां हैं। बड़े भाई चंद्रपाल ने बताया कि छह भाई-बहनों में प्रेम कुमार तीसरे नंबर पर थे।