फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Middle aged man dies in bus accident, son accuses uncle of committing the incident

Hardoi News: बस की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुत्र ने चाचा पर लगाया घटना को अंजाम देने का आरोप

Wed, 10 Sep 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Middle aged man dies in bus accident, son accuses uncle of committing the incident
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के कटका गांव में छोटे भाई के बुलाने पर मकान से बाहर आए अधेड़ को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। सोमवार रात हुए हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने चाचा गुड्डू पर घटना को जानबूझ कर अंजाम देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा धूमन के मजरा कटका गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी (50) खेती करते थे। उनके पुत्र शैलेंद्र ने बताया कि उनके पिता तीन भाई थे। राकेश की बुआ थाना क्षेत्र के कमरंदापुर में रहती हैं। उनकी कोई संतान नहीं है। राकेश के सबसे छोटे भाई गुड्डू जब तीन माह के थे तो उनकी मां की मौत हो गई थी। बुआ ने गुड्डू को गोद लिया था। वहां गुड्डू को 65 बीघा खेत मिला है।
विज्ञापन

शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि गुड्डू पिता के पुश्तैनी मकान में भी हिस्सा मांग रहे हैं। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। मंगलवार रात आठ बजे गुड्डू मकान के बाहर आए और राकेश को बुलाने लगे। राकेश बाहर आए और मकान की दक्षिण दिशा की ओर खड़े हो गए। इस दौरान मकान के सामने से गुजर रही प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। मृतक के पुत्र ने चाचा पर घटना को जानबूझ कर अंजाम देने का आरोप लगाया है। मृतक के परिवार में रीता देवी, दो पुत्र शैलेंद्र, निर्मल और तीन पुत्री हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed