{"_id":"66464d730a025f51fd05d1dc","slug":"mercury-reached-42-degrees-people-got-burnt-due-to-heat-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114592-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, तपिश से झुलसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, तपिश से झुलसे लोग
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। इस सीजन में पारा तीसरी बार 42 डिग्री पर पहुंचा है। पारा के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और आठ किमी की रफ्तार से चल रहीं पछुआ हवा पूरे दिन लोगों को झुलसाती रहीं।
गर्मी का प्रकोप बृहस्पतिवार को उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पारा 42 डिग्री तक पहुंचने से लोग पूरे दिन तपिश से परेशान रहे। इसके साथ आठ किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को चार कदम चलना भी दूभर कर दिया। पूरे दिन तपिश व लू के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस वर्ष 42 डिग्री तक पारा तीसरी बार पहुंचा है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 49 और शाम को 45 प्रतिशत रही। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन तापमान में और वृद्धि् होने की संभावना है।