फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mentally ill woman dies in exorcism

Hardoi News: झाड़-फूंक में मानसिक रूप से बीमार महिला की मौत

Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill woman dies in exorcism
फोटो-10- माया देवी। स्रोत : परिजन
विज्ञापन

फोटो-11- मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतका माया देवी के परिजन। संवाद
बेेटे बोला-घर में बाबा की गद्दी लगती थी, वह भभूत चढ़ाकर झाड़-फूंक करते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के सगैचामऊ में बृहस्पतिवार की रात मानसिक रूप से बीमार महिला की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने जहर की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मृतका के बड़े बेटेे ने बताया कि घर में बाबा की गद्दी लगती थी। वहां भभूत चढ़ाकर मां की झाड़-फूंक करते थे।
सांडी थाना क्षेत्र के सगैचामऊ निवासी बालकराम खेती करते हैं। बालकराम ने बताया कि उनकी पत्नी माया देवी (54) के पेट में सूजन थी। वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थीं। उनका इलाज लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहा के प्राइवेट अस्पताल से चल रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। ऑटो से उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने जहर की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिवार में पति, चार पुत्र अमित, सुमित, ललित और शोभित है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के बड़े पुत्र अमित ने बताया कि उनकी मां का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह अक्सर घर के बर्तन और पानी की बाल्टी फेंकने लगती थीं। उनके घर में बाबा की गद्दी लगती है। वहां भभूत चढ़ाकर पिता या खुद मां की झाड़-फूंक करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed