फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MEMU train is proving to be useless, running late by hours

Hardoi News: बेमतलब साबित हो रही मेमू ट्रेन, घंटों देरी से चल रही

Fri, 22 Aug 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
MEMU train is proving to be useless, running late by hours
- यात्रियों को अन्य साधनों से करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए भले ही मेमू ट्रेन संचालित की है लेकिन इसका फायदा जिलेवासियों को नहीं मिल रहा है। मेमू घंटों देरी से संचालित होती है। वहीं दिन में साढ़े आठ बजे के बाद दोपहर डेढ़ बजे तक लखनऊ के लिए कोई ट्रेन भी नहीं होती है। यात्रियों को बस व निजी साधनों से सफर पूरा करना पड़ रहा है।
हरदोई के यात्रियों की मांग पर शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच चलाई गई मेमो ट्रेन 54338 का लखनऊ जाने का समय हरदोई से सुबह 6:24 बजे है। दैनिक यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह समय रखा गया लेकिन ट्रेन लगातार देरी से चल रही है। 65 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर से आने में मेमो ट्रेन रोजाना डेढ़ से दो घंटे लेट होती है और लखनऊ भी दो से तीन घंटे देरी से पहुंचती है।
विज्ञापन

वहीं लखनऊ के लिए सुबह 08:26 पर पंजाब मेल है। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे तक कोई ट्रेन नहीं है। करीब पांच घंटे तक ट्रेन न होने से यात्रियों को बस और निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। जबकि इस बीच कई ट्रेनें रनथ्रू निकलती है। इस कारण से दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि मेमो के संचालन के संबंध में आला अफसरों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेमू ट्रेन लगातार देरी से चल रही है। ऐसे में छात्र, आफिस में काम करने वाले और लखनऊ पहुंचने वाले लोग दूसरी ट्रेनों से सफर करने के लिए मजबूर होते हैं। लखनऊ अधिक लोग जाते हैं, ऐसे में सुबह साढ़े आठ बजे तक ही ट्रेन सेवा होने से यात्रियों की काफी भीड़ बढ़ जाती है। यात्री दानिश, रेहान, मोहन, राम नरेश और विवेक ने बताया कि ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए और मेमो का समय परिवर्तन किया जाएगा तो दैनिक यात्रियों का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed