फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Massacre at the death of a young man in nursing

नर्सिंगहोम में युवक की मौत पर हंगामा

Thu, 18 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 18 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Massacre at the death of a young man in nursing
गमजदा बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala

पिहानी (हरदोई)। नर्सिंगहोम में युवक की मौत परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। अस्पताल में ताला डालने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली के मोहल्ला खुरमुली उत्तरी नागर निवासी अजीज के बेटे निजामुद्दीन (22) को मंगलवार को पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे शाहाबाद तिराहे पर क्लीनिक ले गए। डॉक्टर ने जांच कर निजामुद्दीन को इंजेक्शन लगाया और दवाएं दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए। बुधवार को निजामुद्दीन की हालत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उसे उसी क्लीनिक पर ले गए। युवक की हालत देख कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजनों ने मरीज को भर्ती न करने पर थाने में शिकायत करने और हंगामा करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डॉक्टर ने निजामुद्दीन को भर्ती कर लिया। बुधवार रात करीब आठ बजे हालत में सुधार देख कर डॉक्टर ने गुरुवार सुबह मरीज को डिस्चार्ज करने की बात कही। अजीज का आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब वह अस्पताल पहुंचा, वहां कोई नहीं था।


निजामुद्दीन बेड पर मृत पड़ा था। अजीज ने इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में ताला लगा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीज का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से निजामुद्दीन की मौत हुई है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed