फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women killed

विवाहिता को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 30 Jun 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
married women killed
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धानी नगला में शनिवार रात ससुरालियों ने विवाहिता को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले को दुर्घटना का रूप देने को उसे सीएचसी शाहाबाद ले गए। यहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों को भी दुर्घटना में मौत होने की सूचना दे दी। मृतका के पिता ने पति, देवर, देवरानी समेत पांच लोगों पर रॉड से पीटकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा तहरीर पुलिस को दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भारी वस्तु से किए गए वार से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

धानी नगला निवासी रोली (26) पत्नी रोहित को ससुराली शनिवार रात 11 बजे सीएचसी शाहाबाद लेकर पहुंचे। उन्होंने रोली के दुर्घटना में घायल हो जाने की जानकारी दी। जब चिकित्सक ने रोली को देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। उन्होंने शंका होने पर पुलिस को सूचना दे दी। ससुरालियों ने मृतका के पिता सुशील कुमार निवासी गिरधरपुर थाना पचदेवरा को सूचना दी तो वह भी सीएचसी पहुुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराली कृषि योग्य भूमि को रोहित के नाम करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

इसी के कारण उसको मारते-पीटते थे। रोहित ने छोटे भाई मोहित, उसकी पत्नी रोली, मां सुमन और सहजनपुर निवासी करीबी रिश्तेदार रामकिशन के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर रोली की हत्या कर दी। रोहित दुर्घटना कहां और कैसे हुई, ये नहीं बता पाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के अनुसार रोली के शरीर पर वजनदार वस्तु से वार किए जाने के तेरह निशान मिले हैं। शरीर पर छिलने के निशान भी हैं। सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। रोली का विवाह रोहित के साथ सात साल पहले हुआ था और उसकी छह वर्षीय पुत्री बेबो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। सूत्रों की मानें तो रोली पर उसके ससुराली लगातार अत्याचार कर रहे थे। इसकी शिकायत दो माह में तीन बार पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

एक मई को रोली ने यूपी 100 पर ससुरालियों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। 2 मई को रोली के पिता सुशील कुमार ने पचदेवरा थाने में रोली को मारने पीटने का आरोप लगा तहरीर दी थी। इस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। 25 जून को भी रोली के पिता सुशील कुमार ने पचदेवरा थाने के एसआई ज्ञानेश दुबे को ससुरालियों द्वारा रोली से मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। उस समय पुलिस ने सुनवाई की होती तो शायद रोली के साथ ऐसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed