{"_id":"61d9d1e980ac5226b80e9b6d","slug":"married-women-deadbody-found-hardoi-news-knp674301734","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम जरौआ निवासी विवाहिता ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
जरौआ निवासी रश्मि सिंह (32) का शव शनिवार सुबह घर में कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी पर लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रश्मि की शादी दो साल पहले अंशुमान के साथ हुई थी।
उसका एक बेटा है। अंशुमान शुक्रवार को साथी के साथ दवा लेने लखनऊ गया था। सूचना मिलने पर वह वापस आ गया है। घटना की जानकारी रश्मि के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी परिजनों को दी गई है। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।