{"_id":"61a2772bc26fcd0385261544","slug":"married-women-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp6664345191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महोलिया गांव में शुक्रवार देर शाम विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपुरवा निवासी शिल्पी (20) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पिहानी के महोलिया गांव निवासी चंद्रसेन के साथ हुई थी। शुक्रवार देर शाम शिल्पी का शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। चंद्रसेन ने शव लटकता देखा तो सूचना ससुर जगरूप को दी। कुछ ही देर में जगरूप परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराली दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।