{"_id":"5dc8533b8ebc3e5b683cf0f9","slug":"married-women-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp5250145185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
- सोनम शर्मा फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चंदऊबेचे निवासी विवाहिता का शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम चंदऊबेचे निवासी सोनम शर्मा (21) पत्नी रमाकांत का शव रविवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे फांसी पर लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सोनम के पिता उमाशंकर निवासी ग्राम बहादुरपुरवा थाना मल्लावां परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
बताया कि उन्होंने बेटी सोनम की शादी तीन साल पहले रमाकांत के साथ की थी। उसका तीन माह का बच्चा भी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस व तहसीलदार मूसाराम थारू मौके पर पहुंचे। एसओ जनार्दन सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।