फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman thrown out of house for Rs 5 lakh and farm, report

Hardoi News: पांच लाख रुपये और खेत के लिए विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट

Fri, 19 Jul 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for Rs 5 lakh and farm, report
पाली। विवाहिता को पांच लाख रुपये और 30 बीघा खेत की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव निवासी सहदेव राजपूत ने बताया कि पांच साल पहले बेटी रीना की शादी पाली कस्बे के भगवंतपुर निवासी अवनीश राजपूत के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया था। शादी के एक वर्ष बाद तक सब कुछ ठीक चलता रहा। इसके बाद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर रीना को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 15 जुलाई की रात आठ बजे पांच लाख रुपये और 30 बीघा खेत की मांग करते हुए पति अवनीश, सास मूंगावती, ननद बबली ने मारपीट कर रीना को घर से निकाल दिया। उसके जेवर भी छीन लिए। इसकी जानकारी रीना ने पिता को फोन पर दी। मौके पर पहुंचे पिता ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed