फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 22 Aug 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 22 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
हरदोई। अहमदाबाद में अघैइया गांव निवासी विवाहिता की बुधवार को मौत के बाद पति बृहस्पतिवार की रात शव गांव ले आया। यहां विवाहिता के पिता ने मौत के हालात पर संदेह जताया और पुलिस को सूचना दे दी। मृतका के पति ने बताया कि पत्नी की बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौली नेवादा निवासी वासुदेव ने अपनी पुत्री निशा (21) की शादी दो फरवरी 2025 को अरवल थाना क्षेत्र के अघैइया गांव निवासी श्याम मोहन के साथ की थी। वासुदेव ने बताया कि श्याम मोहन गुजरात के अहमदाबाद में जंजीर बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। निशा भी उनके साथ वहीं रहती थी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले पति-पत्नी अहमदाबाद से अघैइया गांव आए थे। श्याम मोहन पत्नी को लेकर नौ अगस्त को अपनी ससुराल जरौली नेवादा गया था। फिर एक सप्ताह रुकने के बाद दोनों अहमदाबाद चले गए थे। श्याम मोहन ने बताया कि वहां निशा की तबीयत बिगड़ गई थी। बीते बुधवार को उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात शव गांव लाया गया। यहां मृतका के पिता ने शव देखकर मौत के हालात पर संदेह जताया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम् रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed