फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman died under suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Tue, 04 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेंहदरखुर्द में रविवार देर शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ससुरालियों ने बीमारी से मौत की बात कही है।
विज्ञापन

उन्नाव के बांगरमऊ कस्बा निवासी रीता (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेंहदरखुर्द निवासी बृजेश के साथ हुई थी। उसकी तीन माह की बेटी है। पति बृजेश खेती करता है। रविवार शाम बृजेश घर में नहीं था। इसी दौरान रीता ने जहर खा लिया। जब तक परिजनों को पता चलता उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बृजेश ने घटना की जानकारी रीता के मायके में दी। देर रात मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। बृजेश ने बताया कि प्रसव के बाद से रीता बीमार रह रही थी। जिससे कारण उसकी मौत हो गई है। जबकि मायके पक्ष ने जहर खाने से मौत होने की बात कही है। सोमवार को मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed