फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman committed suicide by hanging herself with sari

Hardoi News: विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 05 Apr 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 05 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself with sari
- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सिराइचमऊ गांव की घटना
विज्ञापन

- मृतका का पिता बोला, मानसिक रूप से बीमार थी
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सिराइचमऊ गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी करली। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से अवसाद में थी। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। फिलहाल मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
सिराइचमऊ निवासी शेर सिंह खेती करता है। उसकी शादी चार जुलाई 2024 को सुरसा थाना क्षेत्र के अहरापुरवा निवासी हरीराम की पुत्री जसोदा (20) के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम शेर सिंह खेत में गेहूं की कटाई के लिए गया था। वापस घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा बंद मिला। दस्तक देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसियों को बुलाया।
विज्ञापन

इस दौरान खिड़की से जसोदा का शव साड़ी के फंदे से लटकता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। घटना का पता चलने पर मृतका के पिता हरीराम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जसोदा मानसिक रूप से अवसाद में थी। इसकी वजह पूछने पर उन्होंने चुप्पी साध ली। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर किसी ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed