फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman committed suicide by consuming poisonous substance

विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sat, 04 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by consuming poisonous substance
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोगियापुर में विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका की मां व अन्य मायके वालों ने पति और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम भोगियापुर निवासी राधा (36) शनिवार को घर पर थी। पति बाहर गए हुए थे और घर में सिर्फ बच्चे थे। इसी दौरान उसने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने राधा की हालत देख पति को सूचना दी। पति नरेश उर्फ कमलेश उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन तब तक राधा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक राधा का पांच दिन पहले प्रसव हुआ था। उसने पुत्री को जन्म दिया था, लेकिन कुछ देर बाद पुत्री की मौत हो गई थी। तब से वह परेशान थी और सीने में दर्द की शिकायत कर रही थी। उधर, राधा की मां कन्यावती निवासी तालसार थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर खीरी ने पति और ससुरालीजनों पर राधा को प्रताड़ित करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पिहानी कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि खुदकुशी कर जान देने की जानकारी पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोप संबंधी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed