फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman commits suicide by hanging herself over minor dispute

Hardoi News: मामूली विवाद में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 18 Jun 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself over minor dispute
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद महिला ने दुपट्टे के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गौरा निवासी रोहन कश्यप की शादी आठ साल पहले उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर निवासी प्राची (28) के साथ हुई थी। रोहन खेती करते हैं। मंगलवार को वह दिन में खेत गए थे। उनकी पुत्री मानवी और पुत्र शिवांश घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान प्राची ने मकान के आंगन में लगी सीढ़ी से दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार सुबह परिवार की महिलाओं से मामूली कहासुनी हुई थी और इसी से आक्रोशित होकर प्राची ने खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed