फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman commits suicide after being stopped from attending her sister's baby shower

Hardoi News: बहन की गोद भराई में जाने से रोकने पर विवाहिता ने दी जान

Mon, 06 Jul 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide after being stopped from attending her sister's baby shower
फोटो-08- प्रियंका। फाइल फोटो
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के भैनगांव में सोमवार सुबह विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी छोटी बहन की गोद भराई में जाने से रोकने से आहत थी। मृतका की शादी करीब तीन माह पहले हुई थी।
विज्ञापन

भैनगांव निवासी अनिल की शादी अतरौली थाना क्षेत्र के सिकटहना निवासी प्रियंका (20) से 24 मार्च को हुई थी। अनिल हरियाणा में मजदूरी का काम करते हैं। अनिल के पिता गोविंद ने बताया कि रविवार शाम परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। प्रियंका अपने कमरे में सोने गई थी। सोमवार सुबह जब उसे जगाने के लिए आवाज दी गई तो कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो प्रियंका का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना मृतका के पिता लल्लू प्रजापति को दी गई।
विज्ञापन

पिता लल्लू प्रजापति ने बताया कि तीन जून को उनकी छोटी बेटी माधुरी की गोद भराई थी। इसमें प्रियंका को उसके ससुराल वालों के साथ बुलाया गया था। लल्लू प्रजापति ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने प्रियंका को गोद भराई में जाने से इन्कार कर दिया था। इसी बात से आहत होकर प्रियंका ने यह कदम उठाया। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed