{"_id":"620937baba64330d425dd56a","slug":"married-s-body-found-hanging-on-the-noose-hardoi-news-knp680443584","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव में विवाहिता का शव रविवार को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भैंनगांव मढ़िया निवासी आरती (20 ) की शादी 20 जून 2021 को सुरसा के मढ़िया निवासी अमित के साथ हुई थी। रविवार को सुबह आरती का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर पिता शिवपूजन मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि बेटी की शादी में उसने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।