{"_id":"579506fa4f1c1b4032c4c233","slug":"married-fire-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से विवाहिता की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
लाश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। मोहल्ला कासुपेट में स्टोव पर चाय बनाते समय रविवार सुबह विवाहिता साड़ी में आग लगने से ंगंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी से लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बिलग्राम के मोहल्ला कासुपेट निवासी पुष्पा (32) पत्नी राजीव कुमार रविवार सुबह करीब छह बजे स्टोव पर चाय बना रही थीं। साड़ी का पल्लू स्टोव पर गिर गया। इससे पुष्पा आग की चपेट में आग गई। हादसे की खबर पर घर में मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। पति और मोहल्ले के लोगों ने पुष्पा को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन पुष्पा को लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
राजीव की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसके एक तीन साल की बेटी है। पुष्पा का मायका बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पसगवा गांव में है। प्रभारी निरीक्षक आरपी सोनकर ने बताया कि पति ने स्टोव पर चाय बनाते समय आग लगने की सूचना दी है। फिलहाल मायकेवालों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन