फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married and young man hanged himself

विवाहिता और युवक ने फांसी लगा जान दी

Fri, 08 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Married and young man hanged himself
हरदोई/बावन। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्रिया में बृहस्पतिवार को सुबह विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उधर, लोनार क्षेत्र में पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरन निवासी रेखा (22) की शादी दो वर्ष पूर्व देहात कोतवाली के कुर्रिया गांव निवासी रमाकांत के साथ हुुई थी। बृहस्पतिवार को सुबह रेखा का शव घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

ससुरालियों ने घटना की सूचना मायके में पिता संतराम को दी। सूचना मिलने पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। रेखा के पिता ने बताया कि बेटी की शादी में उसने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहेे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होनेे पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया।
पिता ने रेखा के पति समेत 8 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, लोनार कोतवाली क्षेेत्र के ग्राम नश्यौली गोपाल निवासी चंदन (22) मजदूरी करता था।
बुधवार को रात उसने कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इससे नाराज पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी।

वह पत्नी से फोन कर वापस आने की बात कह रहा था, लेकिन पत्नी आने को तैयार नहीं थी, जिससे परेशान होकर उसने जान दे दी।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed