फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married after filing report of physical abuse, now harassed for dowry

Hardoi News: शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराने पर हुई थी शादी, अब दहेज के लिए किया प्रताड़ित

Tue, 18 Jun 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Married after filing report of physical abuse, now harassed for dowry
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर मोहल्ले के चर्चित मामले में नयामोड़ आ गया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती के साथ आरोपी ने शादी तो कर ली, लेकिन अब परिजनों ने युवती से 10 लाख रुपये की मांग दहेज के तौर पर कर दी है। परेशान युवती मायके चली गई। मंगलवार को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
मैनपुरी जनपद के बेवर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी वर्ष 2019 में उधरनपुर में हुई थी। शादी के बाद गर्भवती होने पर प्रसव से पहले उसकी बहन भी देखभाल के लिए आग गई थी। इसी दौरान बहन की नजदीकियां बड़ी बहन के देवर से हो गईं। बाद में युवती ने बहन के देवर के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला कोतवाली में दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

इसके डेढ़ साल बाद पीड़िता और आरोपी की शादी हो गई। अब पीड़िता से 10 लाख रुपये की मांग दहेज में की गई है। इसको लेकर पीड़िता के पति, जेठ और जेठानी ने परेशान किया तो वह मायके चली गई। मंगलवार को विवाहिता की तहरीर पर पति कीर्ति रावत, जेठ प्रसू रावत और जेठानी सोनम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed