{"_id":"61d5dc035609ff5b6b7a1cda","slug":"marriage-refused-due-to-dowry-demand-hardoi-news-knp673750498","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार,रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार,रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की शादी 16 जून 2021 को लखनऊ के काकोरी थाने के मौदा गांव निवासी निर्मल कुमार द्विवेदी के साथ तय की थी। गोद भराई हो चुकी थी। तिलक में कार देने की बात हुई थी। 23 जनवरी को शादी होनी थी। वह कार्ड भी बांट चुका है। कुछ दिन पहले निर्मल ने दहेज की मांग कर दी।
मांग पूरी न होेने पर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसकी बेटी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। एसओ सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि लड़के सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।