{"_id":"6181793b69b5ed7fc8452eb8","slug":"marcket-full-of-shoppers-on-dhanteras-hardoi-news-knp6619631115","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर मंगल ही मंगल: बाजार चमका, हर दुकान पर धन वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर मंगल ही मंगल: बाजार चमका, हर दुकान पर धन वर्षा
विज्ञापन
शहर के सिनेमा रोड पर धनतेरस के मौके पर उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना काल से उबरे व्यापारियों की आस धनतेरस ने पूरी कर दी। इस बार बाजार खूब चमका और करीब 95 करोड़ का कारोबार हुआ। गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, कपड़ों और जेवरों की खूब बिक्री हुई। मंगलवार देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
शहर के सिनेमा चौराहा, स्टेशन रोड, सदर बाजार, नुमाइश चौराहा व महात्मा गांधी मार्ग व रेलवे स्टेशन की बाजारें सजी रहीं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खरीदारी पर ऑफर भी रखे। भीड़ के कारण नुमाइश चौराहे से बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहे से बड़े चौराहे, रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा।
यह रही स्थिति
शहर में सराफा बाजार में 60 करोड़, रोडीमेड में पांच करोड़, बर्तन कारोबार में 10 करोड़, स्वीट हाउस में 50 लाख से अधिक की बिक्री का अनुमान है। इसके अलावा 20 करोड़ से अधिक का व्यवसाय पांचों तहसीलों में किया गया है। सोने चांदी, कपड़ा व बर्तन के अलावा बिजली की झालरें, खेल-खिलौने व फास्ट फूड व्यवसायी भी फायदे में रहे।
विज्ञापन
चांदी के गणेश लक्ष्मी की खूब हुई बिक्री
हरदोई। सराफा दुकानों में धनतेरस पर खूब रौनक रही। ग्राहकों की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक लगी रही। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री खूब हुई। शोरूमों में सीतारामी हार से लेकर डायमंड के आभूषण पसंद किए गए। सराफा व्यापारियों का कहना है कि सिक्कों की भी भरपूर बिक्री हुई है।
वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी पांच करोड़ का व्यवसाय होने का अनुमान है। सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, रेलवेगंज आदि बाजारों में लगभग 700 कपड़ों की छोटी-बड़ी दुकानें हैं। इसमें युवा वर्ग की पसंद का खास ध्यान रखा गया। विक्रेता अर्जुन ने बताया कि युवतियों में कैफ्री सूट की मांग ज्यादा रही।
लोगों को भाया डमरू गिलास
स्टेशन रोड पर दुकानदार राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में 70 से अधिक दुकानें हैं। करीब पांच करोड़ के कारोबार का आकलन है। मुरादाबाद से आने वाले बर्तनों में इस बार डमरू गिलास, छह पहल गिलास आदि की नई डिजाइन ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। (संवाद)
मिठाई भी खूब भायी
स्वीट हाउस में 50 लाख से अधिक की मिठाई खरीदी र्गई। सबसे अधिक रसगुल्लों की बिक्री हुई।