फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   March pulled by Shicshamitron

शिक्षामित्रों ने निकाला मार्च

Thu, 17 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 17 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
March pulled by Shicshamitron

शिक्षामित्रों ने विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन

विज्ञापन
एनसीटीई की अर्थी निकाल पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई बारिश के बाद भी शिक्षामित्रों ने भीगते हुए मार्च निकाला और गांधी भवन पहुंच कर चर्चा की। देर शाम  कई शिक्षामित्र प्रधानमंत्री से मिलने के लिए बनारस रवाना हो गए। वहीं अन्य शिक्षामित्र शुक्रवार से विद्यालयाें में कार्य शुरू करेंगे।

शिक्षामित्रों ने विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन गांधी भवन परिसर में एकत्रित होकर बैठक की। इसके बाद एनसीटीई की नीति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अर्थी निकाली। शिक्षामित्र अर्थी लेकर गांधी भवन से कचहरी चौराहा होते हुए सिनेमा चौराहे पर पहुंचे और वहां पर एनसीटीई का पुतला फूंका।

इसके बाद प्रदर्शन करते हुए बड़ा चौराहा होते हुए वापस गांधी भवन परिसर पहुंचे। जहां पर संघ पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के विषय में बताया, जिसमें कहा कि सीएम ने उनकी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है, इसलिए सभी शिक्षामित्र शुक्रवार से स्कूल जाएंगे और कार्य करेंगे।

उधर, मार्च निकालते हुए शिक्षा मित्रसिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहा की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ समय के लिए तो भगदड़ मच गई, पर इसके बाद भी शिक्षामित्र बारिश में भीगते हुए बड़ा चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए गांधी भवन परिसर पहुंचे।

उधर, विरोध प्रदर्शन के बाद कुछ शिक्षामित्र प्रधानमंत्री से मिलने बनारस निजी साधन और ट्रेन से रवाना हुए। उधर, शिक्षामित्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण गुरुवार को गांधी भवन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। उनके जुलूस के दौरान भी प्रशासनिक व पुलिस अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed