{"_id":"5e1a16668ebc3e8817373774","slug":"march-in-support-of-caa-hardoi-news-knp537821721","type":"story","status":"publish","title_hn":"ागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
बड़ा चौराहा के निकट जागरुकता मार्च में शामिल लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शनिवार को शहर के सीएसएन डिग्री कालेज मैदान से लोक जागरण मंच के बैनर तले पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान उमड़ी भीड़ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। सीएसएन कालेज के मैदान में आयोजित सभा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की जरूरत इसलिए पड़ी ताकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित कर निकाले गए वहां के अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जा सके।
उन्होंने कहा कि कई दशक से पहचान को मोहताज लोगों को नागरिकता देने के लिए कानून बनाया गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसको लेकर गलत प्रचार किया और लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मैदान में उमड़ी भीड़ ये बताने के लिए काफी है कि विपक्षी दलों ने जो भ्रम फैलाया है, उसे जनता भी समझ गई है।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि धर्म के आधार पर राजनीति करने वालों को नागरिकता कानून खटक रहा है। उन्होंने कहा कि महज 31 हजार लोगों को नागरिकता दी जानी है, लेकिन विपक्ष इसको लेकर भ्रम फैला रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि सीएए से किसी की नागरिकता छीनेगी नहीं। उन्होंने कहा कि पाक परस्त लोग ही इस कानून का विरोध कर रहे हैं। सभा में सदर सांसद जयप्रकाश, भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, नितिन अग्रवाल, रजनी तिवारी, रामपाल वर्मा, प्रभाष कुमार, राजकुमार अग्रवाल, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, विहिप के हर्षवर्धन सिंह और विमलेश दीक्षित, सत्यवीर प्रकाश आर्य, संदीप अवस्थी, गांगेश पाठक, जोगिंदर सिंह गांधी, विंसी सरदार, पवन जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जागरुकता मार्च में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
सीएसएन डिग्री कालेज में आयोजित सभा के बाद शहर में लोक जागरण मंच के बैनर तले ही जागरुकता मार्च निकाला गया। मार्च सीएसएन डिग्री कालेज से निकलकर लखनऊ चुंगी, लखनऊ रोड, सिनेमा चौराहा, सिनेमा रोड से होकर बड़ा चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, नुमाइश चौराहा से रोडवेज बस अड्डा होते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुआ। इस दौरान शहर में सिनेमा रोड पर अलग-अलग स्थानों पर पैदल मार्च कर रहे लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। मनीष चतुर्वेदी के नेतृत्व में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
खूब लहराया तिरंगा, गूंजा भारत माता की जय
पैदल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों के हाथों में तिरंगा नजर आया। भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी नारे पूरे कार्यक्रम के दौरान गूंजते रहे। पैदल मार्च में उमड़ी भीड़ का आलम ये था कि इसका शुरुआती हिस्सा जब बड़ा चौराहे पर था तो अंतिम पंक्ति बस बिल्डिंग के नजदीक थी। आयोजन की सफलता से लोक जागरण मंच के पदाधिकारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।