फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Many people suffering from arbitrary on gas agencies

कई गैस एजेंसियोें पर मनमानी से लोग बेहाल

Mon, 30 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 30 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Many people suffering from arbitrary on gas agencies

चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब महज 2 दिन शेष

विज्ञापन
रह गए हैं, ऐसे में सबसे ज्यादा अफरातफरी सब्सिडी कोटे के आखिरी सिलेंडर को पाने को लेकर मची हुई है। इस मामले में कुछ गैस एजेंसियां मनमानी करते हुए उपभोक्ताओं के हितोें के साथ खेल कर रही है।

चालू वित्तीय वर्ष में जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी के निर्धारित पूरे सिलेंडर नहीं मिल पाए हैं, वे इसके लिए एजेंसियों पर लाइन लगा रहे हैं। ऐसे में मार्च के अंतिम दिन तक जिसको सब्सिडी वाला सिलेंडर मिल जाएगा, उसे तो लाभ मिलेगा, अन्यथा एक दिन बाद ही उसका कोटा खत्म होने के साथ ही नए वित्तीय वर्ष से सब्सिडी के निर्धारित सिलेंडरों की गणना शुरू हो जाएगी।

जिससे जिन लोगों के सब्सिडी वाले सिलेंडर बचे हुए हैं वे हर हाल में 31 मार्च तक रिफिल पाना चाहते हैं, जिनको रिफिल नहीं मिल पाएगी, उन्हें काफी निराशा होगी। यही कारण है कि एक सप्ताह से गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी लाइनें लग रही हैं और लोग होम डिलीवरी से ज्यादा तत्काल पर्ची एवं तत्काल रिफिल की मांग कर रहे हैं।

ताकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले उन्हें सब्सिडी कोटे का सिलेंडर मिल सके, पर इसको लेकर कुछ एजेंसियां खेल कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को पर्ची और रिफिल नहीं मिल पा रही है। इस बाबत डीएसओ कुमार निर्मलेंदु ने कहा कि वे मामले की जानकारी के बाद जरूरी कार्रवाई करेंगेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed