{"_id":"5ea86ba18ebc3e9056107560","slug":"man-injured-in-mysterious-condition-hardoi-news-knp557506742","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम जजवासी में मंगलवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने पिता के मोबाइल खरीदकर न देने से नाराज होकर बेटे के खुद को तमंचे से गोली मारने की बात कही है।
ग्राम जजवासी निवासी अखिलेश (30) पुत्र इंस्पेक्टर सिंह खेती करता है। परिजनों के मुताबिक अखिलेश मंगलवार सुबह घर से गन्ने के खेत गया था। वहां से अचानक पेट में गमछा बांधे घर पहुंचा और गिर गया।
बेटे को लहूलुहान देखकर पिता उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की। एएसपी पूर्वी कुं. ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच में युवक द्वारा खुद ही तमंचे से गोली मारने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश पिता से पिछले कई दिन से मोबाइल खरीदवाने की जिद कर रहा था। इसको लेकर मंगलवार सुबह भी विवाद हुआ था और इससे नाराज होकर अखिलेश ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी है।