फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man died in in lwas house in hardoi

पत्नी की विदा कराने गए युवक ने ससुराल में गला रेता

Thu, 17 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
man died in in lwas house in hardoi
हरदोई में देहात कोतवाली के ग्राम कंडौना में गुरुवार को पत्नी की विदा कराने आए युवक ने ब्लेड से खुद का गला रेत लिया। उसे खून से लतपथ देख ससुराल में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने ससुरालीजनों पर विदा न करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगुआमऊ निवासी रजनीश (20) पुत्र इंद्रपाल की शादी एक वर्ष पूर्व देहात कोतवाली के ग्राम कंडौना निवासी फूलनदेवी केे साथ हुई थी। इंद्रपाल ने बताया कि बेटे से अनबन होने के चलते विगत एक माह पूर्व बहू मायके चली आई थी। काफी प्रयास के बाद मायके से आने को राजी नहीं हो रही थी। गुरुवार को रजनीश अपनी पत्नी की विदा कराने ससुराल गया। जहां पर विदा न करने पर ससुरालीजनों से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान रजनीश ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। उसे खून से लतपथ देख ससुराल में हड़कंप मच गया। ससुरालीजनों ने घटना की सूचना उसके पिता को दी। मौके पर पहुंचे पिता ने उसे बेहोशी हालत मेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रजनीश के पिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed