फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mallawan three villages electricity cut from unnow

उन्नाव के अफसरों ने हरदोई के तीन गांवों की बिजली कटवाई

Fri, 16 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
mallawan three villages electricity cut from unnow
मल्लावां (हरदोई)। उन्नाव के विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति पा रहे मल्लावां के तीन गांवों की बिजली उन्नाव के अधिशासी अभियंता की मौजूदगी में काट दी गई। इन तीन गांवों में लगभग पांच सौ कनेक्शन हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

मल्लावां विकास खंड के ग्राम परमी, फुलई, अटवारा चकोला, खेतरहा, गंजजलालाबाद आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति उन्नाव जनपद के बरौकी फीडर से होती थी। शुक्रवार दोपहर उन्नाव के विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश ने परमी, फुलई, अटवारा चकोला की विद्युत आपूर्ति कटवा दी। इसके कारण इन गांवों के पांच सौ उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्नाव के अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि बिजली का बिल संबंधित उपभोक्ता हरदोई में जमा करते हैं, लेकिन बिजली उन्नाव की चलाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार हरदोई में तैनात विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखा जा चुका था, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर मल्लावां के विद्युत विभाग के अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि बरौकी फीडर से तीस गांव चल रहे थे। इनमें से 25 गांवों को गोसवा स्थित उपकेंद्र के बीकापुर फीडर से जोड़ा जा चुका है। गांवों की लाइन का एस्टीमेट भेजा गया है। अवर अभियंता ने बताया कि उन्नाव के अधिकारी चालीस गांवों में बिजली आपूर्ति दिखाकर लोड जोड़ लेते हैं, जबकि वास्तव में पांच गांव ही बिरौकी से चल रहे हैं। पूरे मामले पर विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि वह इन गांवों के बारे में डीएम हरदोई और अधिशासी अभियंता से बात कर आपूर्ति शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed