फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   makar sankrinti per khichdi vitran

सक्रांति पर आज उमड़ेगी आस्था, खिचड़ी के रूप में दिखेगी श्रद्धा

Wed, 15 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
makar sankrinti per khichdi vitran
हरदोई। आस्था और विश्वास का महापर्व मकर संक्रांति आज जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। लोग अपनी श्रद्धा व आस्था के अनुसार खिचड़ी, तिल, वस्त्र आदि का दान कर भगवान से पुण्य की कामना करेंगे।
विज्ञापन

शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि कुछ लोगों ने मंगलवार को संक्रांति मनाई है लेकिन अधिकांश लोग आज मनाएंगे। शाम तक दान का कार्य शुभ माना जाएगा। मान्यता है कि इस आज के दिन दान का फल सौ गुना होकर प्राप्त होता है। दान देने वाले की मनोकामना पूर्ण होती है। मेष राशि वालों को मच्छरदानी का दान करना शुभ होगा। वृष राशि वालों को ऊनी वस्त्र व तिल आदि का दान करने से लाभ होगा। मिथुन राशि वालों को तिल आदि का दान करना चाहिए। कर्क राशि वाले को चंद्र, तिल के साथ साबुनदाना आदि का दान करने से लाभ होगा। इसी तरह सिंह राशि वालों को तिल और कंबल का वितरण करना चाहिए। कन्या राशि वालों को तिल, कंबल व तेल व उरद की दाल, तुला राशि वाले जिनका स्वामी शुक्र है उनको रूई, तेल, वस्त्र व राई का दान देना चाहिए। वृश्चिक राशि वालों को चावल व दाल की खिचड़ी, धनु राशि वाले को तिल व चने की दाल, मकर राशि वालों को तेल तिल सहित एक पुस्तक दान करने से लाभ होगा। इसी क्रम में कुंभ राशि को तिल के साथ ही साबुन, कंघा आदि दान करने से लाभ होगा। मीन राशि वाले को तिल, चूना व साबुनदाना का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

यह है मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त
हरदोई। मकर संक्रांति काल 15 जनवरी को सुबह सात बजकर 19 बजे से शुरू होगा। पुण्यकाल सात बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। महापुण्य काल सुबह सात बजकर 19 मिनट से सुबह नौ बजकर तीन मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed