फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   main accused arrested in shoppers murder case

दुकानदार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
main accused arrested in shoppers murder case
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी रामनाथ। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में 17 जून की रात वृद्ध दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम निवासी गंगाराम (65) घर के बाहर पान की दुकान रखे था। 17 जून की रात मोहल्ला निवासी रामनाथ ने शराब के नशे में गंगाराम से उधार पान मसाला मांगा। इनकार करने पर रामनाथ ने अपने पुत्रों नेता, मिथिलेश, अनुज के साथ मिलकर लाठियों से पीट-पीटकर गंगाराम की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गंगाराम की पत्नी बेटीदेवी की तहरीर पर चारों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने 21 जून को अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी रामनाथ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि विवेचना के दौरान मिथिलेश की नामजदगी गलत पाई गई है। नेता फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed