फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mahila Mandal officials announced to promote women power

नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए महिला मंडल के पदाधिकारी घोषित

Thu, 17 Dec 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal officials announced to promote women power
हरदोई। व्यापार मंडल में भी नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में महिला जिला व नगर कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से नामित किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित कार्यालय में उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार दीक्षित ने कहा कि व्यापार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी में महिला व्यापारियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा को बनाया गया है। इसके साथ ही नीना सिंह को जिला महामंत्री, पूजा पाठक को मंत्री घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष पद पर सुमन गुप्ता को बनाया गया है। नगर की बागडोर संभालने के लिए बाबी गुप्ता को महिला नगर अध्यक्ष्सा एवं महिला नगर महामंत्री के लिए किरन सिंघल को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुनीत अग्निहोत्री को युवा नगर अध्यक्ष, शिवम श्रीवास्तव को युवा नगर उपाध्यक्ष, अनिल अग्रिहोत्री को नगर उपाध्यक्ष आईटी सेल, अंकित पांडे को युवा जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed