फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Madhoganj ADO asked to respond on poor status of schemes and programmes

Hardoi News: योजनाओं और कार्यक्रमों कम स्थिति पर माधौगंज एडीओ से जवाब तलब

Sat, 25 Oct 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Madhoganj ADO asked to respond on poor status of schemes and programmes
हरदोई। पंचायतीराज विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की कम स्थिति पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने माधौगंज के एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) को नोटिस दिया है। सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि साक्ष्य सहित जवाब न आने और संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों की शनिवार को समीक्षा में डीपीआरओ ने पाया कि विकास खंड माधौगंज में व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग की भौतिक प्रगति जनपद की औसत स्थिति 44.77 प्रतिशत से भी कम 42 प्रतिशत ही है। व्यक्तिगत शौचालय के मिले आवेदनों के निस्तारण की भी स्थिति ठीक नहीं है। माधौगंज में 1,142 आवेदन लंबित हैं। ब्लॉक की ग्राम पंचायत बढ़नवा, इकसई, जेहदीपुर, राघवपुर, शोखनपुर और उसरहा में ई-ग्राम स्वराज पर पोर्टल पर गेटवे से बाहर से भुगतान किया गया है, जिसकी जांच कर रिपोर्ट भी अभी तक नहीं कार्यालय में प्राप्त नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं में ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों की स्थिति शून्य है। पंचायत गेटवे के माध्यम से लोकेशन वाइडिंग होने के बाद भी क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान की स्थिति 92.21 प्रतिशत है। 45 ओएसआर खाता भी निष्क्रिय हैं। सीडीओ ने भी नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के माध्यम से कराए गए प्रशिक्षण में 224 टीएमपी पोर्टल पर ही प्रतिभागी फीड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed