फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   maa-beta samet 6 aur korona postive

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी, पुत्र और पिता समेत छह मिले पॉजिटिव

Wed, 24 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
maa-beta samet 6 aur korona postive
फोटो-23- ग्राम दक्षिणहार में कुछ इस तरह से फौरी तौर पर की गई बैरीकेटिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में मां-बेटा सहित छह और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच प्रवासी हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 197 हो गई है। एक्टिव केस 58 हैं, जबकि तीन मौतें हुई हैं। लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती हरदोई का एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है। अब तक 136 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी हुई रिपोर्ट में हरदोई जिले के छह लोग संक्रमित मिले हैं। हरियावां विकास खंड के ग्राम बूढ़ागांव में रविवार को संक्रमित मिले नोएडा से वापस आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी (31) और पुत्र (5) भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता (60) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इंजीनियर के साथ नोएडा से उसकी पत्नी और बच्चे भी आए थे, लेकिन पिता गांव में ही थे। माना जा रहा है कि इंजीनियर के संपर्क में आकर वह भी संक्रमित हुए हैं। लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती हरदोई के युवक (34) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दक्षिणहार निवासी युवक (25) मुंबई में एक कैंटीन में काम करता था। 18 जून की रात मुंबई से ट्रेन से चलकर 20 को लखनऊ पहुंचा था, फिर बस से संडीला आकर गांव चला गया था। 22 जून को सीएचसी संडीला में कोरोना की जांच को नमूना दिया था। नमूना देने के बाद वापस घर चला गया था। परिवार में माता-पिता और दो छोटे भाई हैं। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

संडीला सीएचसी के प्रभारी डॉ. मसूद आलम ने बताया कि दो टीमें बनाई गई हैं, जो गांव में घर-घर दस्तक देकर थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुवीरपुरवा निवासी युवक (25) भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सिलाई करता था। 21 जून को अपने गांव लौटा था। 22 जून को कोरोना की जांच के लिए नमूना बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया था। इसके बाद वह घर पर ही रह रहा था। युवक के परिवार में माता-पिता व एक बहन है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी का कहना है कि संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed