फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lucknow team becomes first in badminton

बैडमिंटन में लखनऊ की टीम अव्वल

Sat, 14 Sep 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
lucknow team becomes first in badminton
हरदोई। सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से दो दिवसीय मंडलीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन बैडमिंटन मैच में लखनऊ व टेबल टेनिस में लखीमपुर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बैडमिंटन सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने लखीमपुर को हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में लखनऊ की टीम ने हरदोई की टीम को हराकर जीत दर्ज की। बैडमिंटन सीनियर बालिका वर्ग में लखनऊ विजेता व हरदोई उप विजेता रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में लखनऊ विजेता व रायबरेली उप विजेता रहा। इसी तरह टेबल टेनिस सीनियर बालक वर्ग में लखीमपुर विजेता और लखनऊ उपविजेता रहा। सब जूनियर बालक में लखीमपुर विजेता व लखनऊ उप विजेता।
विज्ञापन

वहीं सीनियर बालिका वर्ग में लखनऊ विजेता व हरदोई उप विजेता और सब जूनियर बालक वर्ग में हरदोई की टीम प्रतिद्वंदी न होने के कारण विजयी घोषित की गई। निर्णायक की भूमिका आरआर इंटर कॉलेज के एसएन त्रिवेदी ने निभाई। इस मौके पर डीआईओएस वीके दुबे अवधेश त्रिपाठी, कौशल किशोर, डॉ. राम शंकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed