फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lucknow Mail cancelled due to CJP

Hardoi News: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते लखनऊ मेल निरस्त, यात्रियों का रिफंड होगा किराया

Fri, 09 Oct 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Mail cancelled due to CJP
हरदोई। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर रेलवे ने कई ट्रेन सेवाओं को निरस्त करने का फैसला किया है। इसमें दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली दिल्ली मेल को भी निरस्त कर दिया गया है। चूंकि ट्रेन का ठहराव स्थानीय स्टेशन पर भी हाेता है। ऐसे में हरदोई स्टेशन पर ट्रेन नहीं आएगी। ऐसे में जहां एक ओर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है वहीं आरक्षित यात्रियों को किराये का पूरा रिफंड किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली के सेंट्रल इलाके में सीजेपी का 10 अक्तूबर को विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसमें भीड़ बढ़ने के साथ ही हंगामे के आसार की संभावना भी है। इसको लेकर रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है। इसी क्रम में हरदोई होकर गुजरने वाली लखनऊ मेल की दोनों सेवाओं को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ रेल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल नौ अक्तूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन लखनऊ से रवाना नहीं होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल 10 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। ऐसे में नौ अक्तूबर की रात ट्रेन नहीं आएगी वहीं 10 अक्तूबर को भी दिल्ली से ट्रेन नहीं आएगी। ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से सफर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
जिन यात्रियों ने इन दोनों ट्रेनों में पहले से आरक्षण करा रखा है उन्हें अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन निरस्त होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा। इससे टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा हालांकि उन्हें यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। रेलवे ने यात्रियों को सफर करने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed