{"_id":"6209385e177ee10ce06f0755","slug":"lpg-cylinder-fire-accident-saved-hardoi-news-knp6804446169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के नटवीर पुलिया के पास आनंद मोहन पांडेय के घर में रविवार को शाम को रसोई गैस के सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने की खबर से घर के सदस्यों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
फायर ब्रिगेेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घर तक नहीं पहुंच सकी। टीम ने गैस सिलिंडर को बाहर निकालकर गीले बोरे व बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई।
एक अन्य घटना में कोतवाली देहात के आशा गांव में तीन लोगों के खेतों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इनमें विजय प्रताप सिंह, नेपाल सिंह व एक अन्य का खेत आग से राख हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग बुझाई। दोनों घटनाओं में पहुंची अग्निशमन की टीम में गजेंद्र सिंह, सुल्तान अहमद, सोनू, विनय प्रताप, अनुज, नीरज, राजवीर, राहुल, अमरजीत सिंह व वीरेश कुमार शामिल रहे।