फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lost 6.38 lakh rupees in the desire of earning more money

Hardoi News: ज्यादा रकम की चाहत में गंवाए 6.38 लाख रपये

Wed, 05 Mar 2025 10:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 05 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lost 6.38 lakh rupees in the desire of earning more money
- शाहाबाद कोतवाली में दो महिलाओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। एक वर्ष में जमा रकम पर 80 फीसदी ब्याज की चाहत में दो लोगों से 6.38 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी करने वाली दो महिलाओं के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
दरियापुर बिक्कू निवासी हसीउद्दीन ने बताया कि शाहजहांपुर के तिलहर कस्बा के बहादुर गंज निवासी किरन ने वर्ष 2022 में उससे मुलाकात की थी। किरन के साथ डबौर गांव की कमलेश सिंह उर्फ डिंपल भी थीं। हसीउद्दीन के मुताबिक दोनों ने खुद को रूबी कोइन कंपनी का अभिकर्ता बताया था।
विज्ञापन

कंपनी में रुपये जमा करने पर एक साल में 80 फीसदी ब्याज मिलने की जानकारी उक्त महिलाओं ने दी थी। इस पर हसीउद़्दीन ने ढाई लाख रुपये नकद दे दिए, बाद में 1.75 लाख रुपये अलग अलग तारीखों में ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सरॉय कमालुद्दीनपुर निवासी यूनुस ने भी 2.13 लाख रुपये उक्त महिलाओं के कहने पर कंपनी मे जमा करा दिए। जब भुगतान की बारी आई तो दोनों महिलाएं टाल मटोल करने लगीं। बीते वर्ष 21 जुलाई काो दोनों महिलाओं ने रुपये न देने की बात कही और धमकाया। निरीक्षक शिव गोपाल ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed