{"_id":"600321ce8ebc3e340d28e241","slug":"looted-a-bag-full-of-money-from-a-bank-friend-hardoi-news-knp606366728","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र से तमंचे के बल पर रुपयों भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र से तमंचे के बल पर रुपयों भरा बैग लूटा
विज्ञापन
हरदोई : बैंक मित्र विनोद कुमार से जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह। संवाद
- फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बर्बर रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने बैंकमित्र को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। बैंकमित्र ने 1.20 लाख रुपये की लूट होने की जानकारी पुलिस को दी है। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी समेत अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे।
लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरी बाईकुआं निवासी विनोद कुमार पुत्र रामपाल इंडियन इलाहाबाद बैंक में बैंकमित्र हैं। वह पसिगवां के चंदिला चौराहा घाघपुर में बीसी सेंटर भी चलाता है।
शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे वह घर से बीसी सेंटर जाने के लिए बाइक से निकला था। जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र में बर्बर मोड़ से आगे सहोना के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया। बाइक में पीछे बैठे युवक ने उसपर तमंचा तान दिया और दूसरे हाथ से उसका बैग छीनने लगा।
विज्ञापन
धक्का लगने से वह बाइक समेत नीचे गिर गया। लुटेरे ने तमंचे की बट से विनोद सीने पर कई वार कर किए। छीना झपटी के दौरान तमंचे से गोली भी चल गई लेकिन किसी को लगी नहीं, विनोद के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुन उसने बैग छोड़ दिया। दोनों युवक लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर जहानी खेड़ा चौकी प्रभारी राम केवल तिवारी और पिहानी कोतवाल महेश चंद्र मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह, लखीमपुर खीरी के पसिगवां कोतवाल आदर्श सिंह और हरदोई जनपद की क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।