{"_id":"5f89e05f8ebc3e9b8b76f8de","slug":"loot-on-petroll-pump-hardoi-news-knp5889165180","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के चौकीदार को बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के चौकीदार को बंधक बनाकर लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने चौकीदार को बांधकर लाखों का सामान लूट लिया। पेट्रोल पंप के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम जरहा निवासी नौशाद लखनऊ में रहते हैं। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर तिराहे के निकट नौशाद का पेट्रोल पंप बन रहा है। नौशाद ने बताया कि गुरुवार रात निर्माणधीन पेट्रोल पंप पर तैनात चौकीदार खरगी पुत्र तिन्नी निवासी हरदासपुर को छह लोगों ने चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
इसके बाद पेट्रोल पंप पर पड़ी 25 क्विंटल सरिया, तीन सौर ऊर्जा पैनल, दो बंडल पाइप और दो बैट्री लूट ले गए। शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप पर पहुंचे विनोद व गांव निवासी आरिफ ने चौकीदार को खोला। घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक नौशाद को दी। नौशाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है।