{"_id":"5e1b60328ebc3e879937cf4c","slug":"loader-collapse-three-injured-hardoi-news-knp538020466","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर पलटा, तीन व्यापारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर पलटा, तीन व्यापारी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर ग्राम भूराटीकुर के पास रविवार सुबह शहर की मंडी से सब्जी भरकर जा रहे लोडर का टायर फट गया। लोडर पलटने से उसमें सवार तीन व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरियावां थाना क्षेत्र के आसपास के गांव के लोग सब्जी का व्यापार करते हैं। रविवार सुबह पांच व्यापारी शहर की मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। सुबह लगभग 11 बजे लोडर से जा रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर ग्राम भूराटीकुर के पास टायर फटने से लोडर पलट गया। हादसे में लोडर में सवार सब्जी व्यापारी हरियावां के कोरिगंवा निवासी सर्वेश राठौर (38) व ऋषि कपूर (26) पुत्र मजनू, शर्मा खेड़ा निवासी जयकरन (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि दो अन्य व्यापारी बाल-बाल बच गए। लोडर में भरी सब्जी सड़क पर बिखर गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सर्वेश की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।