फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lioness claims fail

शेरनी का दावा फेल

Wed, 30 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Wed, 30 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। इलाके में दहशत फैलाने वाले जानवर को लेकर वन विभाग पशोपेश की स्थिति में है। अभी तक वन विभाग की टीम का दावा था कि इलाके में शेरनी अपने बच्चों के साथ घूम रही है, जबकि दूसरे दिन वन्य जीव विशेषज्ञ डा. वीपी सिंह ने इससे इनकार किया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि नीलगाय का शिकार करने वाला जानवर तेंदुआ हो सकता है। मालूम हो कि नीलगाय का शिकार करने के बाद पैरों के निशान को देखकर रेंजर रामप्रकाश ने इलाके में शेरनी व उसके शावक के होने का दावा किया था। वन विभाग टीम के प्रभारी बृजराज वर्मा ने बहादुर नगर गांव के गांव में जाकर उस देख को देखा था, जिसमें जानवर ने नीलगाय को मारा था।
विज्ञापन


इसके बाद वन विभाग की टीम ने वहां कांबिंग भी की थी। जानकारों के अनुसार उसने मंगलवार को हुए शिकार में 40 किग्रा तक मांस खाया था। एक शिकार के बाद तेंदुआ तीन दिन तक नया शिकार नहीं करता है। लेकिन मंगलवार को लखनऊ चिड़ियाघर से आए वन्य जीव विशेषज्ञ डा. वीपी सिंह शेरनी होने से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि इलाके में पैंथर (तेंदुआ) हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डा. सिंह ने दावा किया कि शेर खाल सहित शिकार को खाता है जबकि इस जानवर ने खाल नहीं खाई है। खाल छोड़ कर मांस खाने का तरीका केवल तेंदुए का ही होता है। साथ ही पंजों के निशान से भी तेंदुआ होने के प्रमाण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed