{"_id":"5f6f81278ebc3e9b9d11775e","slug":"light-cut-in-hardoi-hardoi-news-knp584991013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 17 पर एफआईआर, 53 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में 17 पर एफआईआर, 53 कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में अधिशासी अभियंता ओपी पाल के निर्देश पर एसडीओ आदित्य कुमार की अगुवाई में शनिवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई नगर और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, 53 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
एसडीओ आदित्य कुमार व जेई दीपक जायसवाल एवं मनोज कुमार की अगुवाई में हरिहरपुर उपकेंद्र और सांडी रोड ग्रामीण उपकेंद्र क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाए पर काटे गए कनेक्शन को नियम विरुद्ध ढंग से जोड़कर 17 लोग बिजली चोरी करते मिले।
पोखरी, बरुवार व ककवाही में चोरी करते मिले लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, बकाया अदा न करने पर हरिहरपुर, सांडी रोड ग्रामीण, आशा नगर, रेलवेगंज, महोलिया, पिहानी चुंगी आदि क्षेत्र में 53 लोगों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ आदित्य कुमार ने बताया कि अभियान निरंतर जारी है।