{"_id":"5f3420388ebc3e3cbb4e00ae","slug":"letter-given-to-beo-in-hardoi-hardoi-news-knp576541535","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीईओ के गाली गलौज करने का आडियो वायरल, आज दिया जाएगा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीईओ के गाली गलौज करने का आडियो वायरल, आज दिया जाएगा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन शाहाबाद प्रकरण के बाद अब भरावन बीईओ भी सोशल साइटों पर चर्चा में आ गए हैं। शिक्षा विभाग के एक बाबू को गाली गलौज करते हुए उनका ऑडियो वायरल हुआ है। एक ही विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एक को क्षमादान व दूसरे पर कार्रवाई की बात पर तनातनी बताई जा रही है।
भरावन खंड शिक्षा अधिकारी ने 31 जुलाई को क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था। एक ही विद्यालय में दो शिक्षक उन्हें अनुपस्थित मिले। आरोप है कि एक शिक्षक से बाद में हस्ताक्षर करा लिए गए जबकि दूसरे पर कार्रवाई कर दी गई। इसका विरोध कार्यालय के एक बाबू ने कर दिया। उस दौरान बीईओ ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।
इधर शिक्षामित्रों व शिक्षकों के मामले में विभाग से सूचनाएं मांगने में सक्रिय प्राथमिक विद्यालय कुकुरी में तैनात शिक्षामित्र ने उसी दिन बीईओ से जब वार्ता की और शिक्षक को अभयदान से लेकर बाबू के संबंध में पूछा। तो बीईओ ने बाबू से फोन पर ही गाली गलौज कर दी। इस गाली गलौज का ऑडियो सोशल साइटों पर वायरल होने लगा है। शाहाबाद के बाद ये दूसरा प्रकरण है जब शिक्षा विभाग सुर्खियों में है।