{"_id":"5f32d9e58ebc3e3cc352c8dd","slug":"letter-for-canclation-of-suspention-in-hardoi-hardoi-news-knp5763729122","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी पूर्ति निरीक्षक का निलंबन वापस कराने को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी पूर्ति निरीक्षक का निलंबन वापस कराने को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31- डीएसओ संजय पांडे को ज्ञापन सौंपते पूर्ति निरीक्षक। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में कानपुर में पूर्ति निरीक्षक पर निलंबन की कार्रवाई वापस न लेने से नाराज पूर्ति निरीक्षकों ने सोमवार शाम यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले डीएसओ संजय पांडे को ज्ञापन सौंपा।
पूर्ति निरीक्षकों ने कहा कि कानपुर में तैनात पूर्ति निरीक्षक प्रशांत सिंह को गलत ढंग से निलंबित किया गया है। एक अगस्त को प्रांतीय नेतृत्व द्वारा खाद्य आयुक्त को निलंबन वापस लिए जाने के लिए पत्र सौंपा गया था, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर पूर्ति निरीक्षक समेत अन्य कर्मचारी प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पांच अगस्त से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से विरोध जता रहे हैं।
पर्याप्त संसाधन, ऑपरेटर व सुरक्षा मुहैया कराने समेत पूर्ति निरीक्षकों की कई मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं। पूर्ति निरीक्षकों ने कहा कि एसोसिएशन पूर्ति निरीक्षक प्रशांत सिंह का निलंबन वापस लेने समेत अन्य मांगों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ओमप्रकाश, पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार, विवेक सिंह, अमित चौधरी, कौशलेंद्र व संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।