फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Leopard's panic shocked villagers

तेंदुए की दहशत ने छीना ग्रामीणों का चैन

Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Leopard's panic shocked villagers
शहब्दा गांव में खेत में तेंदुए के पंजों के ताजा निशान दिखाते ग्रामीण। - फोटो : amarujala

माधौगंज।  तेंदुए की दहशत ने गांव वालों का चैन छीन लिया है। शहब्दा गांव में रविवार रात एक घर के पीछे जंगली जानवर के गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। टॉर्च लगाकर जानवर की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी तरह रुद्दीखेड़ा गांव में कुछ लोगोें ने रविवार रात जंगली जानवर को देखने का दावा किया है। वहीं, सोमवार सुबह फिर से शहब्दा गांव फिर से तेंदुए के पंजे के ताजा निशान मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन दोपहर तक कोई नहीं आया।

विज्ञापन


तीन दिन पहले शहब्दा गांव के खेत में तेंदुए पंजे मिलने के बाद से इलाके में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार रात तेंदुए ने एक गाय पर हमला किया  था, शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर खेत में उसके पंजे के निशान पाए गए थे। शनिवार को गांव की एक महिला ने मक्के के खेत में तेंदुआ देखने की बात कही है। इसके बाद इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत बढ़ गई है। रविवार रात करीब दस बजे गांव के रामचंद्र के घर के पीछे स्थित के मक्के के खेत मे जानवर के  गुर्राने की आवाज सुनाई पड़ी।
विज्ञापन


जिस पर गांव के रामाधार, सुनील कुमार, विपिन कुमार, छुन्नू व जयराम समेत कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए और खेत में टॉर्च जलाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने खेत के दूसरे सिरे से एक बड़े चितकबरे जानवर को भागते देखा जो तेंदुए जैसा नजर आ रहा था। वहीं, देर रात रुद्दीखेड़ा गांव में भी ग्रामीणों ने रविवार की रात जंगली जानवर देखने का दावा किया है। बताया कि देर रात उन्होंने जसवंत के घर की दीवार पर जानवर बैठा देखा। टॉर्च जलाते ही वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, गौतरा गांव में भी तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत है। सोमवार सुबह फिर शहब्दा गांव में पूरब की ओर खेतों में तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दहशत के चलते उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed