{"_id":"591de5e54f1c1bdb30f2299a","slug":"leopard-reached-bhikkhpur-after-ananga-behta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंग बेहटा के बाद भीखपुर पहुंचा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंग बेहटा के बाद भीखपुर पहुंचा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 18 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
leopard
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी/हरदोई। शहर से सटे अनंग बेहटा के सात दिन बाद सांडी रेंज के भीखपुर गांव में तेंदुआ की दहाशत व्याप्त हो गई है। गुरुवार दोपहर किसानों ने उसे कुछ दूरी पर देख जब शोर मचाना शुरू किया तो वह डर कर दक्षिण की ओर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मियों ने वहां डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
पिहानी चुंगी से एक किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अनंग बेहटा में 10 मई की रात एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर के बाहर एक तेंदुए ने छह माह की बछिया को मार दिया था और एक के मुंह व गर्दन में पंजे मारकर भाग निकला था।
विज्ञापन
इसके बाद 11 मई को बेहटा के नजदीक ही ग्राम चक में एक बंदर के मारे जाने की चर्चाएं सुनाई दी थीं। लेकिन उसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई थी। अभी वन विभाग अपने अपने क्षेत्राें में काबिंग कर ही रहा था कि सात दिन बाद सांडी थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में गुरुवार को देखा गया।
विज्ञापन
खेतों में काम कर रहे किसानों ने दोपहर 12 बजे अचानक तेंदुए को देख चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह खुद डर गया और दक्षिण मुरोली केठरियान की ओर निकल गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किसान जुगुल किशोर व रामलखन आदि ने तेंदुए को देखा और देखने के बाद शोर मचाया।
किसानों ने बताया कि वह किसी को नुकसान पहुंचाए बिना लंबी रफ्तार में दक्षिण दिशा में मुरोली कठेरिया की ओर चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दोपहर बाद वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने वहां डेरा डाल दिया।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक उन्हें कुछ हासिल नहीं हो सका। वन दरोगा राजपूत सिंह ने बताया कि वह गांव में ही हैं। ग्रामीणों को बुलाकर एलर्ट किया गया है। डीएफओ अतुल अस्थाना ने बताया कि वह इस तेंदुए की लगातार जानकारी ले रहे हैं। रेंजर को लगातार एलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जरा सी भनक पर वाइल्ड लाइफ टीम को जानकारी देने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।