{"_id":"5dfe6be08ebc3e87ca32eebe","slug":"lekhpal-will-get-success-hardoi-news-knp53365961","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता दिलाइगी लेखपालों को सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता दिलाइगी लेखपालों को सफलता
विज्ञापन
हरदोई। आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रही लेखपालों की हड़ताल व धरना प्रदर्शन शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील सदर में विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई।
शनिवार को संघ के प्रांतीय खंड मंत्री मनीष पाठक ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत लेखपालों का हौसला बढ़ाया। कहा कि सरकार दो सौ लेखपालों की बर्खास्तगी का आदेश दे चुकी है, लेकिन इसके बाद भी लेखपालों की हड़ताल कमजोर नहीं हुई है।
इससे साफ है कि कार्रवाई के डर से लेखपाल पीछे हटने वाले नहीं। कहा कि लेखपालों की यही एकजुटता ही संगठन को सफलता दिलाएगी। इस मौके पर जिला मंत्री ज्ञान प्रकाश वर्मा, तहसील अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र व मंत्री श्रीपाल वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व लेखपाल आदि मौजूद रहे।