फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lekhpal per abdrata ka aarop

लेखपाल पर अभद्रता का आरोप, हॉट स्पॉट जोन में ड्यूटी से विरत हुए अमीन

Tue, 11 Aug 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
lekhpal per abdrata ka aarop
हरदोई। हॉटस्पॉट में लगी बल्ली कोरोना संक्रमित व्यक्ति के बेटे व लेखपाल ने जबरन उखाड़ दी। ड्यूटी पर तैनात अमीन के विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसे पीट दिया। घटना से आहत अमीनों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ ने लेखपाल पर कार्रवाई न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश गुप्ता को दिए ज्ञापन में उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार व मंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि संग्रह अमीन पंकज श्रीवास्तव सोमवार को मोहल्ला आजाद में हॉटस्पॉट पर ड्यूटी कर रहे थे। कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के बेटे व तहसील में तैनात लेखपाल ने सुबह घर के बाहर लगी बल्ली हटा दी और आवागमन करने लगे। उनके द्वारा घर पर मजदूरों से निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, इस पर अमीन ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जिस पर लेखपाल व उनके साथ के लोगों ने अमीन से अभद्रता कर गाली-गलौज व मारपीट की। अमीन ने घटना की शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह व मंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि जब तक आरोपी लेखपाल के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं होती अमीन हॉटस्पॉट जोन में ड्यूटी नहीं करेंगे। एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहसीलदार सदर को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed