{"_id":"5e5ea1858ebc3ef40b594fa1","slug":"lawyers-tell-traffic-rules-to-people-hardoi-news-knp548396550","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने की हेलमेट पहनने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने की हेलमेट पहनने की अपील
विज्ञापन
हरदोई में बाइक चालक को माला पहनाकर हेलमेट पहनने की अपील करते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने, सीट बेल्ट लगाने की लोगों से अपील की गई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व महामंत्री रोहित श्रीवास्तव ने कमेटी के लोगों के साथ मिलकर कलक्ट्रेट परिसर व उसके आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दी। वकीलों ने कहा कि जीवन अनमोल है। मोटर साइकिल पर हेलमेट लगाकर ही चलें। कार में सीट बेल्ट लगाएं।
इस दौरान अध्यक्ष व मंत्री ने वाहन चालकों को माला पहनाकर उन्हें जागरूक किया। वहीं बार एसोसिएशन ने मंगलवार को शोक प्रस्ताव पारित किया। महामंत्री रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता संजीव कुमार की मृत्यु हो गई थी। उनके निधन पर बार एसोसिएशन ने शोक प्रस्ताव पारित किया। अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्र्य से विरत रहे।